Benefits of Japa Mala: देवी-देवताओं के पूजन में करें इन मालाओं का इस्तेमाल, मिलेंगे चमत्कारी लाभ
हिन्दू धर्म में भगवान की साधना के लिए जप माला का प्रयोग बहुत लाभदायक माना जाता है। 108 मनकों से बनी इन मालाओं का ज्योतिषशास्त्र में अलग-अलग महत्व बताया है। प्रत्येक देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और जातक के कुंडली में ग्रहों की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए अलग तरह की जप मालाओं का प्रावधान बताया जाता है। यहां हम आपको इन्हीं कुछ जप मालाओं के बारे में बताने जा रहा है।
रुद्राक्ष माला | Rudraksh Mala
भगवान शिव के भक्तों के लिए रुद्राक्ष की माला उन्ही का ही एक स्वरुप मानी जाती है। माना जाता है की भगवान शिव के अश्रुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी। ऐसे में यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है, तो रुद्राक्ष माला से उनके मंत्रों का जाप करना बहुत लाभदायक साबित होगा। रुद्राक्ष जप माला से आप विशेष तौर पर ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते है।
रुद्राक्ष माला खरीदें
स्फटिक माला | Sphatik Mala
माना जाता ही की यदि जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति खराब चल रही हो तो उसे स्फटिक माला धारण करनी चाहिए। देवी भगवती की उपासना के लिए स्फटिक माला का प्रयोग सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति जीवन में आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है, तो उसे स्फटिक माला से देवी महालक्ष्मी के मंत्रो का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति को निश्चित ही चमत्कारी लाभ प्राप्त होंगे।
लाल चंदन माला | Lal Chandan Mala
शास्त्रों में लाल चन्दन माला को बहुत प्रभावशाली माना गया है। कहा जाता है की, लाल रंग की चंदन माला से जाप करने से जातक को शीघ्र मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। धर्म शास्त्रों में लाल चंदन माला को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना गया है। इसके साथ ही देवी दुर्गा की उपासना के लिए भी लाल चंदन माला को सर्वश्रेष्ठ बताया जाता है।
लाल चंदन माला खरीदेंतुलसी माला | Tulsi Mala
हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी माला से भगवान विष्णु और श्री कृष्ण का जाप करना श्रेष्ठ माना गया है। इसके साथ ही तुलसी माला को धारण करने के भी बहुत से लाभ बताए जाते है। इस माला को धारण करने से न सिर्फ मन शांत रहता है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
काली हकीक माला | Black Hakik Mala
हकीक माला का प्रयोग देवी काली, चंडी, बगलामुखी और भैरव बाबा की पूजा के लिए किया जाता है। हकीक माला से अच्छे भाग्य को आकर्षित करने में मदद मिलती है, साथ ही इस माला के प्रभाव से सभी तरह के नकारात्मक प्रभाव भी दूर होते है। इसके अलावा यदि किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु या शनि का दुष्प्रभाव है, तो वे भी इस काली हकीक माला का प्रयोग कर सकते है।
काली हकीक माला खरीदें
Comments
Post a Comment