Benefits of Japa Mala: देवी-देवताओं के पूजन में करें इन मालाओं का इस्तेमाल, मिलेंगे चमत्कारी लाभ
हिन्दू धर्म में भगवान की साधना के लिए जप माला का प्रयोग बहुत लाभदायक माना जाता है। 108 मनकों से बनी इन मालाओं का ज्योतिषशास्त्र में अलग-अलग महत्व बताया है। प्रत्येक देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और जातक के कुंडली में ग्रहों की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए अलग तरह की जप मालाओं का प्रावधान बताया जाता है। यहां हम आपको इन्हीं कुछ जप मालाओं के बारे में बताने जा रहा है। पौराणिक समय से ही जप करना पूजा-पाठ का एक अभिन्न हिस्सा माना गया है। भगवान के लिए किया गया यह जप और अधिक प्रभावी होता है, जब यह जप माला के द्वारा किया जाता है। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको सभी प्रकार के जप मालाओं और उनसे जुड़े लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़े- रुद्राक्ष माला | Rudraksh Mala भगवान शिव के भक्तों के लिए रुद्राक्ष की माला उन्ही का ही एक स्वरुप मानी जाती है। माना जाता है की भगवान शिव के अश्रुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी। ऐसे में यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है, तो रुद्राक्ष माला से उनके मंत्रों का जाप करना बहुत लाभदायक साबित होगा। रुद्राक्ष जप माला ...